ओडिशा बिजनेस समिट: भुवनेश्वर में लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कोल्डप्ले पर की चर्चा, बताया कैसे देश की अर्थव्यवस्था को होंगे फायदें

भुवनेश्वर में लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कोल्डप्ले पर की चर्चा, बताया कैसे देश की अर्थव्यवस्था को होंगे फायदें
  • ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे पीएम मोदी
  • जनता मैदान में आयोजित हुआ ओडिशा बिजनेस समिट
  • संबोधन के दौरान कोल्डप्ले का किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता मैदान में ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित बिजनेस समिट 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' का उद्धाटन किया है। इस दो दिवसीय समिट में पीएम मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था समेत कई महत्वपूर्व मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उन्होंने कुछ दिनों पहले मुंबई और अहमदाबाद में आयोजित ब्रिटिश रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' पर भी चर्चा की।

भुवनेश्वर के बिजनेस समिट में शामिल हुए पीएम मोदी

समिट में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए ओडिशा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे बताया गया है कि यह ओडिशा के इतिहास का सबसे बड़ा निवेशक सम्मेलन है। मैं इसके लिए ओडिशा सरकार को बधाई देता हूं।

इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित कई विभागों जैसे रिसर्च, इनोवेशन, मध्यम व लघु उद्योग, सर्विस सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में अहम चीजों के लिए बुनियादे ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कोल्डप्ले को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा "आपने मुंबई और अहमदाबाद में आयोजित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की तस्वीरें देखी होंगी। यह दर्शाता है कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट की भी अपार संभावनाएं हैं। कॉन्सर्ट इकोनॉमी के लिए भी जरूरी स्किल्स पर फोकस किया जाना चाहिए। दुनिया भर के बड़े कलाकार भारत में कॉन्सर्ट को लेकर की ओर आकर्षित हो रहे हैं। राज्य और निजी क्षेत्रों को इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और कौशल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"

बता दें, हाल ही में मुंबई और अहमदाबाद में कोल्डप्ले का शानदार कॉन्सर्ट हुआ था। इस दौरान मुंबई में कोल्डप्ले के तीन और अहमदाबाद में दो कॉन्सर्ट हुए थे। इन कॉन्सर्ट्स में लोगों का भारी सैलाब देखने को मिला था। इन कॉन्सर्ट्स से आयोजकों का ढ़ेर सारा मुनाफा हुआ था। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट्स और होटल इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को भी लाभ पहुंचा था। यदि इस तरह के कॉन्सर्ट भारत के हर शहर में आयोजित होते हैं तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था को कुछ हद तक मजबूती मिल सकती है। इस वजह से पीएम मोदी ने ओडिशा की बिजनेस समिट में 'कोल्डप्ले' का उल्लेख किया है।

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा

भुवनेश्वर में 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ओडिशा आउटस्टैंडिंग है। यहां बहुत मौके हैं। यहां के लोगों ने आउटपरफॉर्म करने का जूनून दिखाया है। ओडिशा विकास की उस ऊंचाई पर पहुंचेगा जहां तक पहुंचने की किसी ने कल्पना भी नहीं की है। हम नए विजन के साथ काम कर रहे हैं। यहां से खनिज निकले, किसी दूसरे देश में जाए, वहां से वैल्यू एडिशन हो और फिर भारत में आए ये मोदी को मंजूर नहीं है। ये ट्रेंड भारत बदल रहा है। अब हम यहीं पर वैल्यू एडिशन कर रहे हैं। पुराने पोर्ट्स के विस्तार के साथ ही नए पोर्ट्स भी बनाए जा रहे हैं। जल्दी ही ओडिशा ब्लू इकोनॉमी के मामले में भी देश के बड़े राज्यों में शामिल होने वाला है।"

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार रिसर्च के लिए एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है जिस पर वैश्विक उतार चढ़ाव का कम से कम असर पड़े। पीएम ने कहा कि देश की तेज प्रगति केवल कच्चे माल के निर्यात से संभव नहीं है। हम पूरे इको सिस्टम को बदल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अभूतपूर्व गति और बड़े पैमाने पर विशेषीकृत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है। यह भारत में निवेश के लिए एक बेहतरीन रास्ता बनाएगा।

Created On :   28 Jan 2025 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story