उत्तराखंड के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यमुना के जलस्तर में कमी, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक की मौत 3 घायल
![उत्तराखंड के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यमुना के जलस्तर में कमी, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक की मौत 3 घायल उत्तराखंड के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यमुना के जलस्तर में कमी, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक की मौत 3 घायल](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2023/07/17/795991-.webp)
- हिमाचल और उत्तराखंड में जगह-जगह लैंडस्लाइड
- यमुना का जलस्तर 205.45 मीटर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पूर्व से लेकर मध्य भारत तक जबरदस्त बारिश का रूप देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और असम और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की वजह से जीवन अस्त व्यस्त दिखाई पड़ रहा है। पूर्वात्तर राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ते हुए देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर में कमी देखी जा रही है लेकिन अभी भी हालात जस के तस बने हुए हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कमर के ऊपर पानी बह रहा है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में बीते दिन जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है।
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह जोरदार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। हिमाचल के मंडी शहर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। हिमाचल के कुल्लू जिले के एक गांव में बादल फटने की वजह से एक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड के देवप्रयाग में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसकी वजह से आस पास के इलाकों के लिए बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 13 जिलों में रविवार से सोमवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें कुमांऊ क्षेत्र के उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे अन्य जिले शामिल हैं।
यमुना के जलस्तर में कमी
राजधानी दिल्ली बाढ़ से बेहाल है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यमुना का जलस्तर आज सुबह 7 बजे 205.45 मीटर रहा। दिल्ली के सबसे मशहूर इलाका आईटीओ, रिंग रोड, लाल किला रोड, राजघाट शांति वन जैसे अन्य जगहों पर जबरदस्त पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को अपने दफ्तर जाने पर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जलस्तर 205.45 मीटर रहा
यमुना का जलस्तर आज सुबह 7 बजे 205.45 मीटर रहा।
हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बीते रविवार को जगह-जगह से लैंडस्लाइड की खबरें सामने आई थी। जिसकी वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित भी हुआ था। लोगों को अपने घर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई जगहों पर पत्थरों को हटाने का काम जारी है। दोनों प्रदेश की सरकारों ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए सूचना जारी किए हुए है कि जब तक कोई इमरजेंसी काम न आ जाए तब तक घर से बाहर न निकले। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड के लिए खास हिदायत भी दी है। आईएमडी के मुताबिक, जब तक सामान्य हालात न हो जाए तब तक सभी सावधान रहे।
Created On :   17 July 2023 10:14 AM IST