मप्र में हवाओं ने सिहरन बढ़ाई

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए हुए हैं, साथ ही सिहरन पैदा करने वाली हवाएं चल रही हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सुबह आसमान पर आंशिक बादलों का डेरा होता है तो दोपहर आने तक तेज धूप बढ़ जाती है। शुक्रवार की सुबह भी आंशिक बादल छाए हुए हैं और हवाओं के चलने से सिहरन हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव के चलते ऐसा हो रहा है। आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने पर तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री, इंदौर का भी 19.4 डिग्री, ग्वालियर का 18.2 डिग्री और जबलपुर का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, इंदौर का 31 डिग्री, ग्वालियर का 34 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Created On :   18 Oct 2019 11:00 AM IST