एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया नामांकन , पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ मंत्री रहें मौजूद

- वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नामांकन दाखिल करने पहुंची एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू , पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा: सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की ओर से घोषित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति जे पी नड्डा के साथ तमाम एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के मौजूदगी में आज नामांकन करेंगी।
एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज नामांकन करेंगी, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद #presidentialelection2022 #PresidentialElection #Modi #draupadimurmuforpresident @INCIndia @BJP4India
— KHABAR TODAY (@KHABARTODAY4) June 24, 2022
एनडीए ने आदिवासी वर्ग से आने वाली मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया हैं, एनडीए के इस फैसले को स्वतंत्र भारत में ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा हैं। पहले अनुसूचित जाति का राष्ट्रपति बनाकर अब बीजेपी शासित केंद्र सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग से राष्ट्रपति बनाने जा रही है, भाजपा के इस फैसले से ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समर्थन भी दिया हैं। इनके समर्थन से बीजेपी प्रत्याशी की जीत लगभग कन्फर्म मानी जा रही हैं।
Created On :   24 Jun 2022 9:10 AM IST