पंजाब उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी, कहा- प्रदेशभर में दो करोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीनेटेड

By - Bhaskar Hindi |6 Oct 2021 5:46 AM IST
कोरोना वैक्सीन पंजाब उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी, कहा- प्रदेशभर में दो करोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीनेटेड
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि पंजाब में अब तक कोविड -19 वैक्सीन वैक्सीन की दो करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 1.48 करोड़ लोगों को पहली खुराक मिली है,जबकि 52 लाख लोगों को दोनों खुराक मिली है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को 2.16 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और पटियाला टीकाकरण में शीर्ष पांच जिले है। सोनी ने कहा कि कोविशील्ड की 1.77 करोड़ खुराक और कोवैक्सिन की 23 लाख खुराकें दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 1.07 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है, जबकि 45-60 वर्ष में 55 लाख और 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 38 लाख लोगों को टीका लगाया गया है।
(आईएएनएस)
Created On :   6 Oct 2021 11:01 AM IST
Next Story