सेक्स की बात करने में अब भी बहुत पीछे हैं भारतीय महिलाएं, बाहर संबंध बनाने पर पुरुष रखते हैं बेबाक राय, फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, राजा वर्मा । महिलाओं में खासकर पत्नियों के साथ शारीरिक संबध बनाने को लेकर पुरूषों की अलग- अलग राय रहती है। बीते हफ्ते पेश हुई पांचवे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में शादी के बाद सेक्स लाइफ को लेकर भी सवाल हुए। जिसमें पुरुष और महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। यही नहीं इस हेल्थ सर्वे की (NFHS-5) की रिपोर्ट में यह भी जानकारियां सामने आई है, जिसमें मन न होने पर महिलाएं यौन संबध बनाने पर पति से असमति जताने में कितनी स्पष्ट हैं।
हेल्थ सर्वे की (NFHS-5) की रिपोर्ट में यह बताया गया कि कितने पुरूष अपनी पत्नी की असहमति जताने के बाद भी जबरन शारीरिक संबध बनाना अपना अधिकार मानते हैं। साथ ही यह भी सामने आया है कि कितने पुरूष पत्नी के मना करने के बाद बाहर संबंध बनाने को गलत नहीं मानते हैं। दोनों ही मामले में पंजाब सबसे आगे है।
पत्नी के मना करने के बाद बाहर किसी अन्य युवती से संबंध बनाने पर भी पुरुषों की राय जानने की कोशिश हुई है। इसके नतीजे भी चौंकाने वाले हैं। अधिकांश पुरुषों के मुताबिक अगर पत्नी यौन संबंध बनाने से इंकार करती है, तो वो दूसरी महिला के साथ संबंध बना सकते हैं।
जारी हुई रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई की भारत की महिलाएं शारीरिक संबध बनाने के मामले में पुरूषों से असहमति जताने के में कितनी स्पष्ट हैं। इस मामले में मिजोरम सबसे आगे है वहीं जम्मू और कश्मीर बहुत पीछे है।
देश में जारी हुए रिपोर्ट को देखें तो यह स्पष्ट होता है कि भारत में सेक्स से संबंधित बातों को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। और महिलाएं इस विषय पर खुलकर बात कर रहीं है।
Created On :   11 May 2022 7:40 PM IST