पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', सुरजेवाला ने कहा, नहीं मिला कोई इस्तीफा

- जल्द ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं सुष्मिता देव
- महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद के साथ ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा 15 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा है।
इस बीच, पार्टी के नेता हाल के घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि देब ने दिल्ली में नई नियुक्त असम कांग्रेस टीम के साथ सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात के दो दिन बाद इस्तीफा दिया है। देब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय संतोष मोहन देब की बेटी हैं। असम विधानसभा चुनाव से पहले, अफवाहें थीं कि वह पार्टी छोड़ रही हैं। हालांकि, उन्होंने तब पार्टी छोड़ने की बात को नकारा था।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मैंने सुष्मिता देव से बात करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन ऑफ था। उनका कोई पत्र आज तक सोनिया गांधी को नहीं मिला है। सुष्मिता देव अपने विवेक से और सोच समझकर निर्णय करेंगी। जब तक उनसे पूरी बात नहीं हो जाती इससे ज़्यादा कहना अनुचित होगा।
वहीं कपिल सिब्बल ने लिखा, "सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जब युवा नेता छोड़कर जाते हैं तो हम "बूढ़ों" को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है. पार्टी आगे बढ़ती रहती है। आंख अच्छी तरह बंद करके।
Created On :   16 Aug 2021 10:42 AM IST