कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार इस साल नहीं मनाएगी टीपू सुल्तान जयंती

By - Bhaskar Hindi |30 July 2019 12:47 PM IST
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार इस साल नहीं मनाएगी टीपू सुल्तान जयंती
हाईलाइट
- कर्नाटक की नई भाजपा सरकार ने इस साल टीपू सुल्तान जयंती नहीं मनाने का फैसला किया है
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की नई भाजपा सरकार ने मंगलवार को इस साल टीपू सुल्तान जयंती नहीं मनाने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार एक आदेश कन्नड़ और संस्कृति विभाग को जारी कर दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया गया है।
पिछले साल तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और भाजपा के बीच टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया था। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का विचार था कि, मैसूर का 18वीं शताब्दी का शासक एक स्वतंत्रता सेनानी था, क्योंकि वह चौथे एंग्लो-मैसूर युद्ध में मारा गया था और इस प्रकार उसकी जयंती मनाई जानी चाहिए, जबकि भाजपा ने दावा किया कि, शासक कन्नड़ भाषा और एक हिंदू विरोधी था।
Created On :   30 July 2019 4:00 PM IST
Next Story