पीछा नहीं छोड़ रहे कालीचरण के बिगड़े बोल, अब महाराष्ट्र पुलिस के हाथ लगा कालीचरण

- बिगड़े बोल पीछे पड़ी पुलिस
डिजिटल डेस्क, ठाणे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण को छत्तीसगढ़ पुलिस के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अमर्यादित भाषा बोलने वाले कालीचरण को महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार रात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कालीचरण को रायपुर जेल में बापू पर हेट स्पीच मामले में रखा गया है। अब महाराष्ट्र पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे ले गई है जिसे आज शाम तक स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। नौपाड़ा थाने के एक अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अव्हाड की शिकायत के आधार पर कालीचरण को रायपुर से उसे गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें पुणे पुलिस ने 19 दिसंबर 2021 को कालीचरण को गिरफ्तार किया था, उसे वहां आयोजित ‘शिव प्रताप दिन’ कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ हिंसक भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया था।
Created On :   20 Jan 2022 3:47 PM IST