कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से चार बच्चों की झुलसकर मौत, शिवराज ने दिए जांच के आदेश

- बचाव कार्य में जुटी जिला प्रशासन
- भोपाल कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप
- मृतक बच्चों के परिजनों को सरकार की तरफ से 4 लाख का मुआवजा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में सोमवार देर रात आग लग गई। एएनआई समाचार एजेंसी के मुताबिक चाइल्ड वार्ड में कुल मिलाकर 40 बच्चे भर्ती थे जिनमें से 36 बच्चे सुरक्षित हैं और 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रत्येक मृतक बच्चों के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
— ANI (@ANI) November 8, 2021
हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कुछ लोग आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लॉस्ट होना बता रहे हैं, वैसे शार्ट सर्किट होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि मौके पर फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंच गए हैं। डॉक्टरों की टीम को अस्पताल बुला लिया गया है। आग की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों से टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। धुआं और अंधेरा राहत कार्यों को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, सीएम शिवराज सिंह घटना पर खुद नजर बनाएं हैं। मौके पर बचाव कार्य में जिला प्रशासन जुटा है।
— ANI (@ANI) November 8, 2021
— ANI (@ANI) November 8, 2021
शिवराज ने दिया उच्चस्तरीय जांच का आदेश
आपको को बता दें कि इस पूरे घटनें को लेकर शिवराज ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। उन्होंने इस बारें में ट्वीट कर जानकारी दी। इस पूरे मामले की जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। आपको बता दें कि इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में हैं, आग पर काबू पा लिया गया है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 8, 2021
सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि सीएम शिवराज सिंह ने खुद ट्वीट कर बताया कि राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी लगातार नजर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 8, 2021
कमनाथ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पूरे घटनें की उच्चस्तरीय जांच की मांग के साथ ज़िम्मेदार दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार भर्ती बच्चों के अन्य अस्पतालो में इलाज की समुचित व्यवस्था करे। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे सकुशल हो।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 8, 2021
भोपाल सांसद ने जांच की मांग की
बता दें कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने की घटना के कारण बच्चों के झुलसने से मन आहत है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ.दवे से जानकारी ली। बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है उपचार त्वरित गति से प्रारंभ हो गया है। नवजात शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाए।
— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) November 8, 2021
Created On :   8 Nov 2021 11:35 PM IST