DPWS: दिल्ली पुलिस अपने कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को देगी 1 लाख रुपये

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले कर्मचारियों को राहत भरी खबर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उसका कोई भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलेगा, तो उसे एक लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। यह धनराशि वेलफेयर फंड से मुहैया कराई जाएगी।
दिल्ली: कोरोना वॉरियर्स की संक्रमण से हुई मौत तो मिलेंगे 1 करोड़ रुपए, इन्हें मिलेगा मुआवजा
जारी आदेश में कहा गया है कि, अगर दिल्ली पुलिस का कोई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे यह एक लाख की सहायता धनराशि तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। इस धनराशि को बांटने के लिए बाकायाद सहायक पुलिस आयुक्त को नामित किया गया है। संबंधित कर्मचारी एसीपी हेडक्वार्टर के मोबाइल नंबर पर अपनी डिटेल उपलब्ध कराएगा। उसके बाद यह एक लाख की सहायता राशि संबंधित पीड़ित कर्मचारी-अधिकारी को मुहैया करा दी जाएगी।
कोविड-19: केजरीवाल बोले- दिल्ली के सभी 11 जिले हॉटस्पॉट, लॉकडाउन में नहीं मिलेगी छूट
Created On :   19 April 2020 2:24 PM IST