दिल्ली में चोरी के शक में नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार

- दिल्ली के आदर्श नगर में चोरी के शक में एक नाबालिग लड़के को लोगों ने पीटा
- अस्पताल में मौत
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। दिल्ली के आदर्श नगर में चोरी के शक में लोगों ने एक नाबालिग लड़के की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद लड़के में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Vijayanta Arya, DCP North West, Delhi: A minor boy who entered a house in Adarsh Nagar police station limits to commit theft was beaten on being caught by locals. The boy died during treatment at a hospital. So far, 6 people have been arrested, FIR registered. (26.07.19) pic.twitter.com/pNrGJjUS7j
— ANI (@ANI) July 27, 2019
घटना आदर्श नगर के लाल बाग इलाके की है। यहां 14 साल नाबालिग पर चोरी का आरोप था और मकान मालिक ने उसे पकड़ लिया। फिर आस-पास के लोगों ने नाबालिग को पकड़कर इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। पुलिस के अनुसार, जिस वक्त वे घटनास्थल पर पहुंचे उस समय युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे काफी चोटें आई थीं। पीड़ित को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच भी जारी है।
Created On :   27 July 2019 2:00 PM IST