भारत में कोरोना: 24 घंटे में मिले 85,803 नए केस, 1.82 लाख मरीज ठीक हुए, 2106 लोगों की मौत

- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.82 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 85
- 803
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2
- 106
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। नए मरीजों की संख्या में कमी दर्जी की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। 63 दिन के बाद देश में एक दिन में एक लाख से कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
देश में पिछले 24 घंटे में 85 हजार 803 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं, 1 लाख 82 हजार 866 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 2106 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 2 करोड़ 89 लाख 95 हजार 457 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 73 लाख 33 हजार 918 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। जबकि 3 लाख 51 हजार 335 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 12 लाख 98 हजार 647 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
कोरोनावायरस की स्थिति
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 85,803
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.82 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,106
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.89 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.73 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.51 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.98 लाख
कोरोनावायरस अपडेट्स
- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 24.65 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.19 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है: स्वास्थ्य मंत्रालय
- देश में आज 63 दिनों बाद कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.62% है: स्वास्थ्य मंत्रालय
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,64,476 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726 हुआ।
- भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
- पिछले 24 घंटों में कोरोना के 535 नए मामले आए और 1376 लोग ठीक हुए। संक्रमण दर 1% से कम होकर 0.7% हो गई है। रिकवरी रेट 98% हो गई है। सक्रिय मामले 7,983 बचे हैं: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- उत्तर प्रदेश में सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। रात्रि कर्फ्यू(शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक) जारी रहेगा। हर ज़िले में 600 से कम सक्रिय मामलों के साथ राज्य में सक्रिय मामले 14,000 हैं: मुख्यमंत्री कार्यालय
Created On :   8 Jun 2021 11:32 AM IST