Pahalgam Attack: सरकार ने किया नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड में बड़ा बदलाव, पूर्व RAW चीफ आलोक जोशी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त

- पूर्व रॉ चीफ बनाए गए NSAB के अध्यक्ष
- भारत सरकार का बड़ा फैसला
- बोर्ड में होंगे 7 सदस्य शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board- NSAB) में बड़ा बदलाव करने का कदम उठाया है। एनएसएबी के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व RAW चीफ आलोक जोशी को अप्वॉइंट किया है। यह नियुक्ति नेशनल सिक्योरिटी के लिए एक बहुत अहम फैसला माना जा रहा है। साथ ही साथ बोर्ड में अब 7 सदस्य होंगे।
कौन होगा बोर्ड का हिस्सा?
आपको बता दें कि, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड के सात सदस्यों में थल सेना, नौ सेना और वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा 2 आईपीएस और 1 भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल होंगे।
The Government has revamped the National Security Advisory Board.Former R&AW chief Alok Joshi has been appointed as its Chairman. Former Western Air Commander Air Marshal PM Sinha, former Southern Army Commander Lt Gen AK Singh and Rear Admiral Monty Khanna are the retired… pic.twitter.com/bMqOiIK9TC— ANI (@ANI) April 30, 2025
बोर्ड के सदस्य
अलोक जोशी
एके सिंह
पीएम सिन्हा
मॉन्टी खन्ना
राजीव रंजन वर्मा
मनमोहन सिंह
बी वेंकटेश वर्मा
कौन हैं आलोक जोशी?
आलोक जोशी ने साल 2015 से लेकर साल 2018 तक नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) के अध्यक्ष के रूम में काम किया। उन्होंने पाकिस्तान और नेपाल में खुफिया अभियान (Intelligence Operations) में काफी अहम भूमिका निभाई है।
भारतीय सेना को खुली छूट
आपको बता दें कि, भारत ने सेना को पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। मंगलवार देर शाम पीएम मोदी ने एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों से 1.5 घंटे तक अहम बैठक की। सूत्रों का कहना है कि, इस बैठक के दौरान भारन से आर्मी को एक्शन लेने की इजाजत दी है। वहीं, बुधवार (30 अप्रैल) को भी पीएम मोदी ने 4 अहम बैठक की जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे।
Created On :   30 April 2025 2:13 PM IST