मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में दिखा बदलाव, कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, तो कहीं पर तीखी धूप ने लोगों को किया है परेशान, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल

- प्रदेश के मौसम में नजर आ रहा है बदलाव
- प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
- कहीं-कहीं तापमान है सामान्य
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर बारिश हो रही है तो कहीं पर तीखी धूप ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही थी। दिन पर दिन तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिली थी। वहीं, अब फिर से कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं और बादलों का भी आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही बची हुई जगहों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
कैसा रहा प्रदेश का तापमान?
बीते दिन के तापमान के बारे में जानें तो, प्रदेश कई सारे जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में41.8 डिग्री सेल्सियस, गुना में 43.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 38.8 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 43.02 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 42.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। ऐसे ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी दर्ज किया गया है।
बारिश के आसार कहां?
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के कई सारे जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं। जिसमें, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा के अलावा अन्य जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की तरफ से बाताया गया है कि आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। भोपाल में आने वाले समय में तेज गर्मी देखने को मिलेगी। साथ ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
Created On :   30 April 2025 11:57 AM IST