Kolkata Hotel Fire: मृतकों के परिवार वालों के प्रति व्यक्त की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवेदनाएं, सीएम ममता बनर्जी ने भी दी प्रतिक्रिया

- कोलकाता होटल हादसे में 14 की मौत
- कोलकाता होटल हादसे में 14 की मौत
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम ममता ने भी व्यक्त की संवेदनाएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित होटल ऋतुराज में भीषण आग हादसा हुआ है। उस हादसे में करीब 14 लोगों के मरने की खबर सामाने आई है। भीषण आग के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। साथ ही, ममता बनर्जी ने भी दुख व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मृतकों के परिवार के खिलाफ संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है।
राष्ट्रपति का क्या है कहना?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए कहा कि, कोलकाता की एक इमारत में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की जान जाने की दुखद खबर बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाली और दर्दनाक है। सभी परिवारों के सदस्यों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की उम्मीद करती हूं।
ममता बनर्जी का क्या है कहना?
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'बड़ा बाजार इलाके में एक निजी होटल में लगी आग की घटना के पीड़ितों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। मैंने पूरी रात बचाने और फायर ब्रिगेड के कामों की निगरानी की है। सभी इलाके में अधिकतम फायर ब्रिगेड की सेवाएं पहुंचाने का निर्देश जारी किया है। होटल में ज्वलनशील सामग्री रखने होने के चेलते कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हुई हूं।'
पीएम मोदी ने भी दी थी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा था कि, 'कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से काफी दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।'
Created On :   30 April 2025 2:51 PM IST