MP Political drama: सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर भेजा

- बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने अपने विधायकों को भोपाल से बाहर भेजा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच अब कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को भोपाल से बाहर भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही अपने 100 विधायकों को राज्य की राजधानी से बाहर ले जा चुकी है, अब कांग्रेस ने अपने बचे विधायकों को जयपुर भेज दिया है।दोनों ही पार्टियों के सामने अपने-अपने विधायकों को बचाने की चुनौती है।
कांग्रेस के 22 विधायकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की नजर कांग्रेस के अन्य विधायकों पर है। कांग्रेस पर संकट और ना बढ़े इसलिए पार्टी के 90 और चार निर्दलीय विधायकों को बाहर भेजा जा रहा है।
मध्य प्रदेश: आज 12 बजे भाजपा में शामिल होंगे सिंधिया, मोदी सरकार में बनेंगे मंत्री !
गौरतलब है कि कांग्रेस की मंगलवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी विधायकों की मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ बैठक हुई थी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद थे। इस बैठक में कुल 94 विधायक पहुंच थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके समर्थक विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। खबर है कि कांग्रेस के कई विधायक अब भी भाजपा के संपर्क में है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा के असंतुष्ट विधायकों पर नजर रखे हुए है। दोनों ही दलों में अपने विधायकों को एक जुट रखने की चुनौती है। यही कारण है कि विधायकों को भोपाल से बाहर ले जाया जा रहा है।
Created On :   11 March 2020 11:00 AM IST
Tags
- भाजपा
- कांग्रेस
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश आज के समाचार
- कांग्रेस पार्टी
- बीजेपी विधायक
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- दैनिक भास्कर
- कांग्रेस विधायक
- भाजपा
- कांग्रेस
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश आज के समाचार
- कांग्रेस पार्टी
- बीजेपी विधायक
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- दैनिक भास्कर
- कांग्रेस विधायक
- भाजपा
- कांग्रेस
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश आज के समाचार
- कांग्रेस पार्टी
- बीजेपी विधायक
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- दैनिक भास्कर
- कांग्रेस विधायक