नया सिलेबस: एनसीईआरटी ने 12वीं की किताब में किए बड़े बदलाव, 370 का जिक्र, आजाद पाकिस्तान शब्द हटाया, चीनी घुसपैठ शब्द जोड़ा

एनसीईआरटी ने 12वीं की किताब में किए बड़े बदलाव, 370 का जिक्र, आजाद पाकिस्तान शब्द हटाया, चीनी घुसपैठ शब्द जोड़ा
  • एनसीईआरटी की कक्षा 12वीं के सिलेबस में बदलाव
  • पीओके जैसे शब्दों को लेकर बदलाव
  • चीन के साथ भारत की सीमा स्थिति' से जुड़े चैप्टर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने अपने लेटेस्ट सिलेबस में कई बड़े बदलाव किए हैं। एनसीईआरटी की कक्षा 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की किताबों में कई चीजों को हटाया गया है तो कई नए विषयों को जोड़ा गया है। इन किताबों में आजाद पाकिस्तान से लेकर चीन की घुसपैठ और पीओके जैसे शब्दों को लेकर बदलाव किए हैं।

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने सिर्फ भारत-चीन संबंधों से जुड़े चैप्टर में ही बदलाव नहीं किए गए हैं बल्कि 12वीं कक्षा की ही 'पॉलिटिक्स इन इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस' बुक में आजाद पाकिस्तान शब्द को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर से बदल दिया गया है। इस किताब के पेज 119 में पहले कहा गया था कि भारत ये दावा करता है कि इस इलाके पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। पाकिस्तान इस क्षेत्र को आजाद पाकिस्तान कहता है। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब कहा गया है कि ये भारतीय क्षेत्र है, जिस पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है, जिसे पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर (पीओजेके) कहा जाता है।

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की किताब में 'चीन के साथ भारत की सीमा स्थिति' से जुड़े चैप्टर में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इस किताब कंटेम्परेरी वर्ल्ड पॉलिटिक्स के दूसरे चैप्टर में भारत-चीन रिलेशन शीर्षक के तहत पुरानी अध्ययन सामग्री में संशोधन किया गया है। पहले की किताब में पेज नंबर 25 में लिखा गया था कि भारत-चीन दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर सैन्य संघर्ष ने उस उम्मीद को समाप्त कर दिया है। इस वाक्य में बदलाव कर अब इसे भारतीय सीमा पर चीन की घुसपैठ ने उस उम्मीद को समाप्तकर दिया है। यानी सैन्य संघर्ष शब्द को चीन की घुसपैठ शब्द से परवर्तित कर दिया है।

.

Created On :   18 Jun 2024 3:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story