एक्शन मोड में केंद्र सरकार: कौन हैं आलोक जोशी? जो संभालेंगे NSAB चीफ की कमान, पाक से लेंगे पहलगाम हमले का बदला?

कौन हैं आलोक जोशी? जो संभालेंगे NSAB चीफ की कमान, पाक से लेंगे पहलगाम हमले का बदला?
  • केंद्र सरकार ने NSAB में किया बड़ा बदलाव
  • आलोक जोशी को बनाया बोर्ड का प्रेसिडेंट
  • जानें कौन हैं आलोक जोशी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत पाकिस्तान को किसी भी हालात में बख्शने के मूड में नहीं है। इस हमले के बाद से केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। इसके बाद अब केंद्र सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड के नए अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है।

पूर्व रा चीफ है आलोक जोशी

आलोक जोशी भारत की सुरक्षा एजेंसी र के पूर्व चीफ रह चुके हैं। वह देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों की अच्छी खासी समझ रखते हैं। आलोश साल 2012 से 2014 तक रॉ का चीफ पद संभाला है। इसके अलावा 2015 से 2018 तक वह एनटीआरओ के चेयरमैन का जिम्मा संभाला है।

पाकिस्तान से जुड़े मामलों में अच्छी पकड़

आलोक जोशी ने पाकिस्तान और नेपाल से जुड़े कई अहम ऑपरेशन्स को हैंडल किया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में कुल 7 सदस्यों को शामिल किया है। इसमें से तीन सेना से रिटायर अधिकारी, दो रिटायर आईपीएस अधिकारी और एक भारतीय विदेश सेवा से रिटायर अधिकारी हैं। इसके अलावा वेस्टर्न एयर कमान के पूर्व चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा, सर्दन आर्मी कमान के पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रिटायर रियर एडमिरल मॉन्टी सन्ना को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।

बोर्ड में होंगे ये सदस्य

बोर्ड में भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह को भी जगह दी गई है। इसके अलावा विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी बी. वेंकटेश वर्मा को शामिल किया गया है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को पीएम आवास पर सुरक्षा मामलों के संबंध में कैबिनेट समिति की बैठक बुलाई गई। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। इसमें सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में सूचना दी जाएगी।

Created On :   30 April 2025 6:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story