नागपुर हिंसा अपडेट: हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर चला बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, गिराया अवैध निर्माण
- नागपुर हिंसा में बड़ा अपडेट
- मास्टरमाइंड के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन
- अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर हिंसा मामले से जुडा बड़ा अपडेट सामने आया है। हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। एक ओर फहीम खान पुलिस की हिरासत में है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार (24 मार्च) को नगर निगम की टीम ने उसके घर पर बुलडोजर एक्शन लिया है। घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि घर खान की पत्नी के नाम पर रजिस्टर है।
एक्शन से पहले नोटिस
फहीम खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने से पहले 21 मार्च को नोटिस भेजा गया था और 24 घंटे से पहले अवैध निर्माण हटाने का समय दिया गया था। ऐसा न करने पर नगर निगम ने आज पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन लिया।
बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले थे सीएम?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि अगर जरूरत पड़ती है तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि दंगे में शामिल लोगों को जब तक हम सबक नहीं सिखा देते, तब तक हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। खासकर पुलिसकर्मियों पर जिन लोगों ने हमला किया है, उन्हें हम नहीं बख्शेंगे।
Nagpur | On Nagpur violence, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Whatever damage has happened will be recovered from the rioters. If they do not pay the money, then their property will be sold for the recovery. Wherever required, bulldozers will also be used..." pic.twitter.com/AhVS6Mp8Kx
— ANI (@ANI) March 22, 2025
कितने लोंगो पर हुआ एक्शन?
जानकारी के मुताबिक, इस दंगे के बाद से अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 21 नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
Created On :   24 March 2025 10:50 AM IST