मौसम अपडेट: MP में 'लू' का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, दिल्ली में चिलचिलाती धूप से मिलेगी लोगों को राहत, चलेंगी तेज हवाएं

- एमपी में हीट वेव
- दिल्ली में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना खत्म होने को है लेकिन देशभर में अब तक ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 4 से 5 दिनों में पारा बढ़ेगा जिससे धूप अपना असर दिखाएगी। आईएमडी का कहना है कि मध्य प्रदेश वासियों को आने वाले दिनों में 'लू' का सामना करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में भी तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं, दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य में 27 मार्च से तेज हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?
छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटे में बारिश देखने को मिली जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आज यानि सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
दिल्ली में गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लोगों को चिलचिलाती धूप, गर्मी-पसीने का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मौसम में बदलाव होगा और तेज धूप का असर कम होगा। 27 मार्च से राज्य में तेज हवाएं चलंगी जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
एमपी में चलेगी 'लू'
मध्य प्रदेश में आने वाले 3-4 दिनों के अंदर 'लू' चलनी शुरू हो जाएगी। एमपी के शहरों का तापमान लगभग 40 तक पहुंच ही गया है। मौसम विभाग का मानना है कि इस साल एमपी वालों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी के मुताबिक, 27-31 मार्च तक कई इलाकों में हीट वेव चलने की आशंका है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   24 March 2025 2:32 PM IST