मौसम अपडेट: भारी गर्मी के बीच आंधी-पानी और ओले गिरने का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली से लेकर देश के अन्य राज्यों के मौसम के हाल

भारी गर्मी के बीच आंधी-पानी और ओले गिरने का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली से लेकर देश के अन्य राज्यों के मौसम के हाल
  • देश में पड़ रही है भीषण गर्मी
  • बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी
  • 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं तीखी धूप और तेज गर्मी है तो कहीं पर बारिश से लोगों को राहत मिली है। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और एमपी के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। तो चलिए देश के राज्यों के मौसम के बारे में जानते हैं।

दिल्ली में क्या हैं मौसम के हाल?

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तापमान 40 से 42 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। वहीं, आज दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

राजस्थान में होगी हल्की बारिश

राजस्थान के कोटा संभाग में कुछ दिनों पहले ही हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले 24 घंटे में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस और एटा जैसे जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में भी बारिश

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में इन दिनों गर्मी ने लोगों को काफी ज्यादा परेशान करके रखा हुआ है। तापमान में हर रोज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में मौसम बदल सकता है।

Created On :   4 April 2025 11:18 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story