मौसम अपडेट: एमपी में गर्मी लेकिन अन्य राज्यों में अभी ज्यादा गर्मी के आसार नहीं, क्या है इसकी वजह? जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

एमपी में गर्मी लेकिन अन्य राज्यों में अभी ज्यादा गर्मी के आसार नहीं, क्या है इसकी वजह? जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल
  • एमपी के लोगों को हो रहा गर्मी का एहसास
  • मौसम विभाग की तरफ से आया ताजा अपडेट
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। प्रदेश के कई सारे शहरों के तापमान में बदलाव नजर आ रहा है। मंगलवार को ग्वालियर संभाग के कई सारे जिलों में भी सुबह से ही बादल देखने को नजर आएंगे, साथ ही छिटपुट बारिश भी देखने को मिल रहा है। वहीं, आज के दिन और रात के तापमान में भी बदलाव दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों का पारा सामान्य से थोड़ा बढ़ा हुआ रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कोई भी सिस्टम भी एक्टिव नहीं है, जिस वजह से तापमान में बदलाव नहीं दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन एक ट्रक रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर जा रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दो चार दिनों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिल हो सकता है और उत्तर भारत के स्थानों को प्रभावित कर सकता है।

प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम?

प्रदेश के ग्वालियर के कई सारे जिलों में 2.3 डिग्री तक ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर के साथ अन्य संभागों में भी तापमान में दो से तीन डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान के बारे में जानें तो प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल के अलावा भी कई सारे जगहों के जिलों में 2.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

स्कूलों के समय भी बदलाव

बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए प्रदेश के कई सारे स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कई सारे प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से बदलकर 7:30 कर दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर के अलावा भी कई सारे जगहों के स्कूलों के समय को बदला जा सकता है।

Created On :   20 Feb 2025 11:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story