मौसम अपडेट: एमपी का तापमान ले रहा है करवटें, जल्द एक्टिव होने वाला है नया सिस्टम, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल
- एमपी के मौसम में बदलाव
- दिन में 32 डिग्री तक तापमान किया गया दर्ज
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश का मौसम लगातार करवटें ले रहा है। कहीं, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है तो, कहीं तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते ही सुबह हल्की ठंडी देखने को मिल रही है। इसके अलावा सुबह भी कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह से ही उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग में भारी कोहरा देखने को मिल रहा है। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की मानें तो, प्रदेश में आने वाले 3-4 दिनों बाद प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बात करें बीते दिन की तो, प्रदेश के कई सारे इलाकों में बादल देखने को मिले थे, साथ ही कुछ शहरों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
कब एक्टिव हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ?
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। प्रदेश में 8 फरवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ स्थानों पर पहले हफ्ते बादल देखने को मिलेंगे और 12,13 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले एक दो हफ्ते के बाद ठंड का असर पूरी तरह से कम हो जाएगा।
आने वाले 48 घंटों में कैसा रहने वाला है मौसम?
बात करें आज की तो, प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोहरा देखने को मिलेगा। जिसमें, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, भिंड के अलावा अन्य जिले भी शामिल हैं। वहीं, 4 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों के तापमान में हल्की सी गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही दिन में तीखी धूप भी देखने को मिल सकती है।
Created On :   3 Feb 2025 1:30 PM IST