मौसम अपडेट: एमपी में बारिश की संभावना, जल्द बदल सकता है मौसम, मौसम विभाग ने दी ठंड को लेकर बड़ी जानकारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

एमपी में बारिश की संभावना, जल्द बदल सकता है मौसम, मौसम विभाग ने दी ठंड को लेकर बड़ी जानकारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
  • एमपी के कई सारे जिलों के मौसम का मिजाज बदला
  • बीते दिन तेज धूप से लोगों में गर्मी का एहसास
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एपमी के मौसम में फिर से बदलाव देखने मिल रहे हैं। एमपी में खिली तीखी धूप के चलते लोगों में गर्मी का एहसास हो रहा था, इसके बीच ही वापस से मौसम बदलेगा। प्रदेश में हवाओं का रुख भी बदला हुआ है। इन हवाओं के साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी भी देखने को मिल रही है। जिसके चलते प्रदेश में बादल भी छाए हुए नजर आएंगे। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में भी बुधवार को कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। बादलों के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

कैसा रहा प्रदेश का मौसम?

बीते दिन की बात करें तो, मंगलवार को प्रदेश के मौसम के बारे में तो प्रदेश के कई सारे जिलों में तीखी धूप खिली हुई थी, जिस वजह से लोगों में गर्मी का एहसास हो रहा था। मंडला और खरगोन में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन पचमढ़ी में 9.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

किन जगहों पर बारिश की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के करीब 12 से भी ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। जिसमें शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, टीकमगढ़, निवड़ी, छतरपुर शामिल हैं। वहीं, अन्य जिलों का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम के बारे में जानें तो, यहां भी बादल छाए रह सकते हैं, जिसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

Created On :   19 Feb 2025 11:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story