मौसम अपडेट: एमपी में वापस आई ठंड, तापमान में फिर दर्ज हुई गिरावट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का तापमान?

एमपी में वापस आई ठंड, तापमान में फिर दर्ज हुई गिरावट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का तापमान?
  • एमपी के मौसम में फिर से दिखा बदलाव
  • तापमान में दर्ज की गई गिरावट
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एमपी के मौसम में वापस से बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तापमान और मौसम में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे थे। अब वापस से मौसम बदला है। भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के कई सारे शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से बर्फीली हवाएं आ रही हैं, जिसके चलते प्रदेश में वापस से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकतर शहरों के रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिसमें जबलपुर, इंदौर, शहडोल, संभाग के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते मौसम में ये सब बदलाव नजर आ रहे हैं। प्रदेश में शीतलह का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 10 फरवरी को प्रदेश में शीतलहर के चलने की संभावना जताई है। इसका असर उमरिया, खजुराहो, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, अनूपपुर, मलाजखंड, सतना, जबलपुर, निमच, टीकमगढ़ के अलावा अन्य जिले भी शामिल हैं।

प्रदेश के तापमान में गिरावट

प्रदेश के कुछ जिलें हैं जहां पर 7 डिग्री से भी कम तापमान दर्ज किया गया है, जिसमें शहडोल, अशोकनगर, मंडला, छतरपुर, पचमढ़ी के इलाके शामिल थे। इन जगहों के रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

क्या है मौसम बदलने की वजह?

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। वहीं से ही सर्द हवाएं आ रही हैं और ये ही वजह है कि दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है और लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ अभी ईरान के पास ही है, जिस वजह से ही सोमवार से एक बार वापस से तापमान में बढ़त देखी जा सकती है।

Created On :   10 Feb 2025 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story