मौसम अपडेट: एमपी में ठंड ने वापस से दी दस्तक, सर्द हवाओं से लोगों में बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल
- एमपी के मौसम में वापस से आया बदलाव
- ठंडी हवाओं ने किया लोगों को परेशान
- जानें अपने शहर का मौसम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने वापस से दस्तक दे दी है। गुरुवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। आने वाले एक दो दिनों में मौसम में कोई बदलाव ना आने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन रविवार के बाद से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एमपी में ठंडी हवाएं देखने को मिल रही हैं जिससे लोगों में काफी ज्यादा ठिठुरन बढ़ रही है। तापमान में भी लगातार बदलाव आ रहे हैं।
कैसा है प्रदेश का तापमान?
बीते कल की बात करें तो, प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश में 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान 32 डिग्री तक पहुंच रहा था, लेकिन गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान की बात करें तो, खजुराहो और राजगढ़ में सबसे कम यानी 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन का तापमान भी 10.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। राज्य के नौ शहरों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही दर्ज किया गया है।
रविवार से मौसम में आ सकता है बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के मौसम में काफी ज्यादा बदलाव फिर से देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश के तापमान में वापस से बढ़ोतरी देखी जा सकती है। देश में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में नजर आ रहा है। इसलिए ही प्रदेश में शतीलहर भी महसूस हो रही है।
Created On :   7 Feb 2025 12:55 PM IST