JNU Professor Suspend: JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया को वीसी ने किया निलंबित, भ्रष्टाचार के मामले में हुए थे अरेस्ट
![JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया को वीसी ने किया निलंबित, भ्रष्टाचार के मामले में हुए थे अरेस्ट JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया को वीसी ने किया निलंबित, भ्रष्टाचार के मामले में हुए थे अरेस्ट](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/04/1400124-suspend.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के वाइस चांसलर ने प्रोफेसर राजीव सिजारिया को सस्पेंड कर दिया है। प्रोफेसर सिजारिया को हाल के दिनों में सीबीआई (Central Bureau Of Investigation) ने भ्रष्टाचार के केस में अरेस्ट किया था। प्रोफेसर को सोमवार को निलंबित किया गया। वीसी शांति श्री पंडित ने एक आदेश जारी किया जिसमें लिखा गया कि प्रोफेसर को भ्रष्टाचार के मामले में समिलित पाया गया।
वीसी ने दी जानकारी
वाइस चांसलर ने जानकारी दी कि यह मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर के वड्डेश्वरम में कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (केएलईएफ) को अनुकूल ए++ एनएएसी (एनएएसी) मान्यता रेटिंग हासिल करने के लिए रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़ा है। जेएनयू के आदेश में कहा गया है कि प्रोफेसर सिजारिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और विभागीय जांच के नतीजे आने तक विश्वविद्यालय की सेवाओं से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
कब हुई थी प्रोफेसर की गिरफ्तारी?
JNU के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के प्रोफेसर राजीव सिजारिया को सीबीआई ने एक फरवरी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। सिजारिया ही नहीं बल्कि उनके साथ राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद निरीक्षण समिति के अध्यक्ष के अलावा दस लोगों को अरेस्ट किया गया था।
आपको बता दें कि, करप्शन के केस में KLEF के अध्यक्ष कोनेरू सत्यनारायण, NAAC के पूर्व उप सलाहकार एल मंजूनाथ राव, बेंगलुरु विश्वविद्यालय में IQAC-NAAC के प्रोफेसर और निदेशक एम हनुमंथप्पा और NAAC एम एस श्यामसुंदर का नाम शामिल है।
Created On :   4 Feb 2025 9:33 AM IST