झारखंड में भीषड़ हादसा: राजधानी रांची में बड़ा हादसा, ऑटो पर जा गिरा टावर, 2 महिलाओं की मौत, 5 गंभीर रूप से जख्मी, स्थानीय लोगों का क्या कहना?
![राजधानी रांची में बड़ा हादसा, ऑटो पर जा गिरा टावर, 2 महिलाओं की मौत, 5 गंभीर रूप से जख्मी, स्थानीय लोगों का क्या कहना? राजधानी रांची में बड़ा हादसा, ऑटो पर जा गिरा टावर, 2 महिलाओं की मौत, 5 गंभीर रूप से जख्मी, स्थानीय लोगों का क्या कहना?](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/04/1400262-hadsa1.webp)
- झारखंड में हुआ बड़ा हादसा
- टोल प्लाजा पर मौजूद टावर ऑटो पर गिरा
- पुलिस ने की हादसे की पुष्टि
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ा हादसा हो गया है। नगड़ी थाना क्षेत्र में मौजूद लाइट टावर अचानक से गिर गया जिसी चपेट में एक ऑटो आ गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वाली दोनों महिलाएं हैं। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है। इस हादसे की पुष्टि, नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने की है।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बेड़ो टोल प्लाजा के पास से एक ऑटो जा रहा था जिसमें कुल 8 लोग बैठे हुए थे। जैसे ही ऑटो लाइट टावर के पास पहुंचा वैसे ही टावर गिर गया। टावर के गिरने से ऑटो में बैठे लोग दब गए। जैसे ही आस-पास के लोगों ने यह देखा वह फौरन ऑटो के पास पहुंचे और दबे लोगों को निकालने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को निकालने लगी। इस हादसे में 2 मलिहाओं की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
'लापरवाही के चलते हुआ बड़ा हादसा'
आशंका है कि हाईवे निर्माण के क्रम में की गई खुदाई के चलते हाईमास्ट लाइट टावर का बेस कमजोर होने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा का प्रबंधन देखने वाली कंपनी की लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है।
Created On :   4 Feb 2025 5:34 PM IST