Jagdeep Dhankhar Health: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में करवाया गया भर्ती, जेपी नड्डा पहुंचे अस्पताल

- उपराष्ट्रपति का स्वास्थ खराब
- दिल की समस्या के चलते हुए एम्स में भर्ती
- कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के स्वास्थ्य से जड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। धनखड़ की तबीयत अचानक से खराब होने के चलते उन्हें रविवार (9 मार्च) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी एम्स के सूत्रों द्वारा सामने आई है। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को दिल की समस्या के चलते एड्मिट किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, धनखड़ से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सुबह-सुबह AIIMS दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है: AIIMS अस्पताल सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025
सोते वक्त हुई बेचैनी
जानकारी के मुताबिक, जगदीप धनखड़ को बीती रात लगभग दो बजे एम्स में एड्मिट करवाया गया है। उन्हें रात को सोते समय घबराहट महसूस हुई और सीने में भी दर्द हुआ। दिल की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
उपराष्ट्रपति कार्डियक विभाग में एड्मिट
जगदीप धनखड़ 73 साल के हैं। उनका इलाज कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर राजीव नारंग की निगरानी में जारी है। फिलहाल उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
जेपी नड्डा पहुंचे दिल्ली एम्स
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल लेने दिल्ली के एम्स पहुंचे हैं।
Created On :   9 March 2025 10:37 AM IST