Heatwave Red Alert: राजस्थान-गुजरात के में लू का अलर्ट हुआ जारी, जानें देश की राजधानी से लेकर इन राज्यों तक के गर्मी के हाल!

- गुजरात में गर्मी से लोग भीषण परेशान
- मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया रेड अलर्ट
- देश के इन राज्यों में भी जारी हुआ रेड अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अप्रैल के महीने में ही ताबड़तोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। ऐसे में ही मौसम विभाग की तरफ से कुछ राज्यों में हीटवेव के चलते हाई अलर्ट जारी किया है। बता दें, गुजरात में लू चलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले एक दो दिनों के लिए ये अलर्ट पश्चिमी राजस्थान में भी जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने सोमवार को बताया है कि इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आने वाले एक दो दिनों में दिल्ली में भी हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है।
पंजाब-हरियाणा में गर्मी से हाल बेहाल
न्यूज एजेंसी से बातचीत के समय नरेश कुमार ने बताया कि, 'मौजूदा समय में गुजरात में गंभईर तौर पर गर्मी की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में हमने रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के लिए आने वाले एक दो दिनों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में पंजाब में भी भारी गर्मी की संभावना है। हरियाणा में भी भारी गर्मी देखने को मिल सकती है।'
दिल्ली में कैसे रहने वाले हैं हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अप्रैल से ही दिल्ली की कुछ जगहों पर हीटवेव का सिलसिला जारी हो सकता है। एक दिन बाद कुछ जगहों पर लू की भी स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं, 9 से 11 अप्रैल तक लोग भीषण गर्मी से परेशान र सकते हैं।
तापमान में आ सकती है हल्की गिरावट
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, आने वाले दो से तीन दिनों तक पंजाब में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं, रात से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट की संभावना है।
Created On :   7 April 2025 6:26 PM IST