Farmer's Movement: करीब 1 साल बाद शंभू बॉर्डर हुआ क्लियर, फाजिल्का में हाईवे जाम करने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में 200 किसान, जानें अपडेट

  • नींद से उठाकर हटाए किसानों के टेंट
  • नेशनल हाईवे क्लियर
  • शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर लगभग एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों पर बुधवार रात बुल्डोजर एक्शन लिया गया। पुलिस ने किसानों द्वारा की गई बैरिकेड़िंग को भी हाईवे से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल टोल नहीं देना होगा। साथ ही नेशनल हाईवे पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। किसानों ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर प्रदर्श करना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि, बुधवार को दोपहर 3 बजे संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय मंत्रियों के बीच मुलाकात हुई। किसानों से नेशनल हाईवे खोलने की मांग की लेकिन किसानों ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने 'मोर्चा हटाओ अभियान' शुरू कर दिया। चलिए जानते हैं फिलहाल क्या अपडेट है?

अमृतसर में किसानों का विरोध प्रदर्शन

किसानों ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू मैदान में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्राउंड में करीब 300 किसान प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

पुलिस ने किसानों को लिया हिरासत में

फाजिल्का में किसान हाईवे जाम करने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, यहां से लगभग 200 किसान हिरासत में लिए गए हैं। बता दें कि, बुधवार रात भी कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिनमें बड़े किसाने नेता भी शामिल थे।

नींद से उठाकर हटाए टेंट

बुधवार को किसान टेंट में सो रहे थे। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल किसानों के पास आए और उन्हें नींद से उठाने के बाद टेंट और तंबू हटाए। किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Created On :   20 March 2025 5:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story