सुरभि राज हत्याकांड: पटना एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, पति-देवर सहित 5 लोग अरेस्ट, 7 गोली मारकर हुआ था मर्डर

- बिहार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- सुरभि राज हत्याकांड में पति गिरफ्तार
- 22 मार्च की शाम डायरेक्टर को मारी 7 गोलियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में स्थित एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सुरभि राज की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बीते तीन दिनों से जांच में जुटी पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। इस हत्याकांड में मृतक के पति और हॉस्पिटल के कर्मचारियों की संलिप्तता बताई गई है। साथ ही, 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिनमें सुरभि के पति राकेश रोशन, देवर और हॉस्पिटल के 3 कर्मचारी शामिल हैं।
घटनास्थल से क्या मिला
आपको बता दें कि, डॉ सुरभि राज की हत्या 22 मार्च को गोली मार कर की गई थी। पुलिस को अपराधस्थल से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड सहित अन्य चीजें बरामद की गई थी।
कैसी हुई हत्या?
पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एशिया अस्पताल की संचालिका डॉ सुरभि राज की हत्या 22 मार्च की शाम 7 गोली मारकर कर दी गई। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह मौके पर पहुंचे और कई चीजें बरामद की। जानकारी के मुताबिक, डायरेक्टर को फौरन एम्स अस्पताल शिफ्ट किया गया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी क्रम में एफआईआर दर्ज की गई औप पुलिस जांच में जुट गई। टेक्निकल इनपुट्स के आधार पर इस हत्या के षड्यंत्र रचने और सबूतों को छुपाने के आरोप में 5 लोगों को अरेस्ट किया गया।
Created On :   25 March 2025 5:59 PM IST