दिल्ली पुलिस: हिरासत में लिए गए 175 बांग्लादेशियों को वापस भेजने की तैयारी, दिल्ली पुलिस हो गई अलर्ट

- दिल्ली उपराज्यपाल की तरफ से जारी किए गए आदेश
- दिल्ली पुलिस की तरफ से जनता से की गई अपील
- संदिग्ध बांग्लादेशी बच्चों के नहीं बनेंगे प्रमाण पत्र
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली उपराज्यपाल की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के खिलाफ मुहिम कुछ दिनों से जारी है। दिल्ली पुलिस ने इस मुहिम के तहत दिल्ली के आउटर जिले में 175 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि, जिन लोगों के पास भारतीय कागजात नहीं हैं। इसलिए उनकी पहचान करें और उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें वापस बांग्लादेश वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।
संदिग्ध दस्तावेज मिले
दिल्ली आउटर जिले की अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने अभी कुछ समय पहले ही स्पेशल ड्राइव चलाई थी। इसमें कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई थी। दिल्ली पुलिस की तरफ से जनता से अपील की गई है कि, अगर उन्हें अपने इलाके में किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो, वो तुरंत पुलिस को बताएं।
दिल्लवासियों से अपील
इससे पहले भी शाहदरा और साउथ ईस्ट जिले में पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया था। जिसमें कुछ संदिग्ध बांग्लादेशियों की पहचान हुई है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की जनता से भी अपील की है कि, अगर उन्हें अपने इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो, वो तुरंत पुलिस को सूचित कर सकता है।
दिल्ली नगर निगम ने दिया नोटिस
इनके अलावा, दिल्ली नगर निगम ने भी शुक्रवार को अपने स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें, कहा गया है कि स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी छात्रों की पहचान की जाएगी। अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की तरफ से किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। एमसीडी की तरफ से जन स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया है कि, ये सुनिश्चित किया जाए कि जिनके माता पिता अवैध बांग्लादेशी हैं, उन बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
Created On :   22 Dec 2024 3:31 PM IST