चीन की नई कारस्तानी: हरकत से बाज नहीं आ रहा चीन, अब लद्दाख के पास बनाई एक नहीं छह हेलीस्ट्रिप, भारत ने बढ़ाई सीमा पर सुरक्षा

हरकत से बाज नहीं आ रहा चीन, अब लद्दाख के पास बनाई एक नहीं छह हेलीस्ट्रिप, भारत ने बढ़ाई सीमा पर सुरक्षा
  • चीन की भारत के खिलाफ साजिश
  • लद्दाख में LAC के करीब चीन ने बनाई 6 हेलीस्ट्रिप
  • भारत ने बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन भारत के खिलाफ साजिश रचने से बाज नहीं आता। चीन ने एक बार फिर भारत के खिलाफ चाल चली है। लद्दाख से लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की सेना ने 6 नई हेलीस्ट्रिप बनाई है। चीन की इस साजिश का खुलासा सैटेलाइट की तस्वीरों की मदद से हुआ है। लद्दाख के डेमचोक से इन हेलीस्ट्रिप की दूरी लगभग 100 मील है।

जानकारी के मुताबिक, गेयायी नाम की जगह पर हेलीस्ट्रिप को बनाया है। हालांकि, अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। बता दें कि, अप्रैल 2024 में हेलीस्ट्रिप बनाने का काम शुरू हुआ था। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार 6 हेलीस्ट्रिप बनाई जा रही है। इन हेलीस्ट्रिप पर करी 6 से 12 हैलीकॉप्टर एक साथ तैनात किए जाने के अनुमान हैं। लद्दाख के डेमचोक से इसकी दूरी करीब 100 मील है। वहीं, उत्तराखंड के बाराहोती से लगभग 120 मील की दूरी पर है।

चीन ने बनाई सड़क

चीन की चालबाजी भारत के खिलाफ हमेशा जारी ही रहती है। चीन ने बीते कुछ सालों में लद्दाख के कब्जे वाले इलाके में काफी सारी सड़कों का कंस्ट्रक्शन किया है। वहीं, जुलाई 2024 में खबर आई थी कि चीन ने लद्दाख की पेंगोंग सो झील के दोनों किनारों को जोड़ने वाले पुल का भी निर्माण किया है। जिससे वॉर के समय चीन की सेना पेंगोंग सो झील के दोनों किनारे से हमला कर सके। चीन ने यहां खुदाई भी की थी। ऐसा माना जा रहा था कि चीन अंडरग्राउंड बंकर तैयार कर रहा था। जिससे वह हथियारों, ईंधन और गाड़ियों के लिए शेल्टर बना सकें। बता दें कि, जहां खोदाई की जा रही थी वह मई 2020 से ही खाली पड़ा था।

खबरों के अनुसार, इस इलाके में चीन का सिरजाप बेस है। यहां पैंगोंग झील के पास तैनात किए गए चीन सैनिकों के रहने की जगह है। सिरजाप बेस के निर्माण का काम 2021-22 में हुआ था।

भारत ने बढ़ाई जवानों की तैनाती

साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत ने यहां जवानों की तैनाती बढ़ाई। इस घटना में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। तभी से भारत ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में चीन से लगने वाले एलएसी पर अपनी सेना तैनात कर रखी है। इतना ही नहीं बल्कि भारत ने यहां पर कई हथियार भी तैनात किए हैं।

Created On :   21 Aug 2024 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story