नागपुर हिंसा: VHP-बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर, पुलिस ने अरेस्ट कर किया कोर्ट में पेश, जानें क्या है 8 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप?

VHP-बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर, पुलिस ने अरेस्ट कर किया कोर्ट में पेश, जानें क्या है 8 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप?
  • हिंदू संगठनों के 8 कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर
  • नागपुर पुलिस ने गिया गिरफ्तार
  • पुलिस पर हुए थे हमले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर मचे बवाल के मामले में बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के आठ कार्यकर्ताओं ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने बुधवार (19 मार्च) को सभी कार्यकर्ताओं को अरेस्ट कर अदालत के सामने पेश किया गया। इन सभी कार्यकर्ताओं पर, नागपुर में प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

कई नेताओं का कहना है कि नागपुर में हुई हिंसा सोची समझी साजिश के तहत हुई। लोगों को जानबूझकर भड़काया गया ताकि नफरत फैलाई जा सके। वहीं, पुलिस एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नागपुर में हिंसा अफवाह के चलते भड़की। वह अफवाह यह थी कि- विश्व हिंदू परीषद (वीएचपी) और बजरंगदल के प्रदर्शन के दौरान औरंगजेब के पुतले के साथ धार्मिक किताबों को भी फूंका गया।

हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आपको बता दें कि, उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर (First Information Report) में हिंसा का मास्टरमाइंड माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान को बताया गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। FIR के मुताबिक, शमीम खान के कहने पर 50 से 60 लोगों की भीड़, पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुई। यह एफआईआर नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

दंगाइयों ने पुलिस पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, दंगाइयों ने पुलिस पर भी हथियार से हमला किया था। इतना ही नहीं बल्कि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को गंदी-गंदी गालियां देकर उनपर पत्थर और पेट्रोल बम फेंके गए। जिसके चलते पुलिसकर्मियों को चोट आई। कुछ दंगाइयों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ भी की और उन्हें छूने की कोशिश की।

Created On :   19 March 2025 6:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story