'India's Got Latent' Show: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के सभी एपिसोड हुए डिलीट, समय रैना ने दी जानकारी, कहा- जांच में करेंगे सहयोग

इंडियाज गॉट लेटेंट शो के सभी एपिसोड हुए डिलीट, समय रैना ने दी जानकारी, कहा- जांच में करेंगे सहयोग
  • 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के सभी एपिसोड हुए डिलीट
  • समय रैना ने दी जानकारी
  • कहा- जांच में करेंगे सहयोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं। शो के ऑर्गनाइजर समय रैना ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शो को लेकर मचे बवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए ये सब हैंडल करना मुश्किल हो गया था। साथ ही, समय ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

समय रैना ने दी अपनी प्रतिक्रिया

समय रैना ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- 'जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।' इस वक्त समय रैना देश से बाहर हैं। पुलिस उनका बयान नहीं दर्ज कर पाई है। वहीं, रणवीर इलाहाबादिया को लेकर खबर थी कि आज पुलिस उनका स्टेटमेंट दर्ज कर सकती है।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में आए रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक बयान को लेकर विवाद जारी है। पुलिस ने अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा का भी बयान ले लिया है। दोनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि ये स्क्रिप्टेड शो नहीं रहता है। शो में जजों को और पार्टिसिपेंट्स को बता दिया जाता है कि आप खुलकर बात करें।

शो को जज करने के लिए मिलते हैं पैसे?

आशीष और अपूर्वा ने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जजों को कोई पेमेंट मिलता है। जज शो के कंटेंट को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। इस शो में बतौर दर्शक शामिल होने के लिए टिकट्स लेने पड़ते हैं। टिकट बिक्री से जो पैसे आते हैं वही शो के विनर को दे दिए जाते हैं।

Created On :   12 Feb 2025 11:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story