दिल्ली की सीएम: Aatishi Ka Jeevan Parichay: कौन हैं आतिशी जो संभालेंगी दिल्ली के सीएम का पद? जानिए ऑक्सफॉर्ड से सीएम तक का सफर

Aatishi ka jeevan parichay
  • ऑक्शफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी आतिशी बनेंगी सीएम
  • ऐसा रहा आतिशी का जीवन
  • क्यों हटाया नाम से 'मार्लेना'?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतिशी दिल्ली की नई सीएम होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है। कालकाजी विधानसभा सीट पर जीत हासिल करके विधायक बनीं थीं। चलिए जानते हैं इनके जीवन परिचय में कैसे मध्य प्रदेश के एक छोटे गांव में सात साल बिताए। जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों से जुड़े रहकर आज दिल्ली की सीएम के पद पर कदम रखने जा रही हैं।

पंजाबी राजपूत परिवार में जन्म

आतिशी का जन्म दिल्ली में 8 जून, 1981 में हुआ था। ये पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं। साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएटेड हैं। आतिशी साल 2020 में पहली बार कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनी थीं। साल 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं थीं। साल भर के बाद वो मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इन्होंने साल 2013 में पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल करने में असफल रहीं थीं।

यहां हुई स्कूली शिक्षा?

आतिशी ने स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्प्रिंगडेल स्कूल से की थी। सेंट स्टीफंस कॉलेज में हिस्ट्री की पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शेवनिंग स्कॉलरशिप पर मास्टर की डिग्री हासिल की थी। वहीं ​​कुछ साल बाद उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर की डिग्री हासिल की थी।

एनजीओ से राजनीति तक का सफर

उन्होंने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल बिताए थे। जहां पर वो जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों से जुड़ीं थीं। साथ ही वहां पर वह कई गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम किया था। वहीं पर उनकी पहली बार आप के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुई थी और पार्टी की स्थापना के समय वे पार्टी में शामिल हुई थीं।

क्यों हटाया नाम से मार्लेना?

आतिशी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम से मार्लेना हटा लिया, ताकि यह भ्रम ना फैले कि वह ईसाई हैं। साथ ही विपक्षी भी इसको मुद्दा बना रहे थे। जिसके चलते उन्होंने अपने नाम से मार्लेना हटाना उचित समझा।

आतिशी के पति कौन?

पंजाबी राजपूत परिवार से आने वाली आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। वह कई संस्थानों से जुड़े हुए हैं। जिसमें सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसी और संस्थानें भी शामिल हैं। प्रवीण सिंह आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की। जिसके बाद आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की। वहीं उन्होंने करीब 8 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया था। जिसके बाद वह सोशल सर्विसेज में लग गए। लेकिन वह सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आते हैं क्योंकि उन्हें लो प्रोफाइल में काम करना काफी पसंद है।

क्या है आतिशी की नेट वर्थ?

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय आतिशी की तरफ से दिए गए चुनावी हलफनामें के अनुसार उनके पास करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है। जिसमें उनके पति की भी इनकम जुड़ी थी। आतिशी ने कई सारे फाइनेंशियल फर्म्स में पैसे जमा करके रखे हैं। साथ ही एफडी भी ली हुई है। इन्होंने साल 2019 में बताया था कि उनके पास कार और ज्वेलरी जैसी संपत्ति नहीं है।

Created On :   17 Sept 2024 8:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story