मौसम अपडेट: दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस ने कर रखा है परेशान, कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस ने कर रखा है परेशान, कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम
  • दिल्ली समेत कई जगहों पर लोग गर्मी और उमस से परेशान
  • नॉर्थ ईस्ट ईलाकों जताई गई बारिश की संभावना
  • इन इलाकों में मानसून की हो सकती है वापसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के साथ-साथ कई राज्यों से मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते से ही गर्मी और उमस ने अपना रूप दिखाना चालू कर दिया है। कई जगहों पर तो तापमान करीब 37 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, शिलॉन्ग, अरुणाचल प्रदेश के साथ नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर गर्मी और उमस जारी रहेगी। जिसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और पंजाब के साथ कई अन्य राज्य भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं आज का मौसम।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले करीब 7-8 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़े -बदमाशों ने घर में घुसकर सरकारी टीचर को पत्नी और समेत बच्चों को मारी गोली, 4 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल में क्या हैं मौसम के हाल?

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है। जिसके चलते पश्चिम बंगाल की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण उप-हिमालयी जिलों में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर भारी से भी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि, कम दबाव के क्षेत्र बनने की वजह से शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की संभावना है।

यह भी पढ़े -बदमाशों ने घर में घुसकर सरकारी टीचर को पत्नी और समेत बच्चों को मारी गोली, 4 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

इन राज्यों से मानसून कह सकता है अलविदा

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से मानसून ने अलविदा कहना शुरू कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों से वापस जा चुका है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान शामिल हैं। साथ ही इन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। आने वाले कुछ दिनों में और जगहों से भी मानसून वापसी लेगा। जिसमें पश्चिमी यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

इन जगहों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है। वहीं अंडमान और निकोबार आइलैंड में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ और जगहों पर भी हल्की बारिश की संभावना है। जिसमें झारखंड, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कई इलाके शामिल हैं।

यह भी पढ़े -इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 6 लाख की 60 एलईडी टीवी, मोबाइल, एटीएम और दर्जनों सिम कार्ड बरामद

Created On :   4 Oct 2024 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story