ट्रंप का बड़ा एक्शन: अमेरिका से अमृतसर लाए गए 104 अवैध भारतीय प्रवासी, सबसे ज्यादा गुजरात और हरियाणा के, महिला और बच्चों की भी भरमार

अमेरिका से अमृतसर लाए गए 104 अवैध भारतीय प्रवासी, सबसे ज्यादा गुजरात और हरियाणा के, महिला और बच्चों की भी भरमार
  • सबसे ज्यादा गुजरात और हरियाणा के लोग
  • अमेरिका से अमृतसर लाए गए 104 अवैध भारतीय प्रवासी
  • ट्रंप सरकार का भारतीय अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी C-147 प्लेन से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत के अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया है। इस बात की पुष्टि अमृतसर डिप्टी कमीश्नर ने की है। बुधवार दोपहर 1.59 बजे प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। अमेरिका की मिलिट्री प्लेन में लाए गए अवैध भारतीय प्रवासियों के बारे में अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेन में कुल 104 भारतीय हैं। जिनमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं सहित 13 बच्चे हैं।

अवैध प्रवासियों में 33 गुजरात से, 30 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 3 महाराष्ट्र से, 3 उत्तर प्रदेश से और चंडीगढ़ से 2 लोग हैं। इन सभी भारतीयों को लेकर US एयरफोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट ने टेक्सास के पास अमेरिकी सैन्यअड्डे से उड़ान भरी थी।

अवैध प्रवासियों पर एक्शन मोड में ट्रंप

इन सभी भारतीय लोगों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था। जिसके बाद इन्हें अमेरिका से डिपोर्ट करके भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि ये भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे। लेकिन इसके बाद ये लोग डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जहां ये सभी लोग पकड़े गए। हालांकि, भारत में इन लोगों की गिरफ्तारी की कोई आधार नहीं बनता है। क्योंकि, ये सभी लोगों ने किसी तरह का भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है।

बता दें कि, ट्रंप सरकार अवैध प्रवासियों को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है। ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों की पहचान कर उसे अपने देश वापस भेज रही है। जिसके लिए अमेरिकी अपने सैन्य विमान का इस्तेमाल कर रही है। इससे पहले अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास में भी अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया था।

अवैध प्रवासियों को लेकर ट्रंप और पीएम मोदी की हुई बात

गौरतलब है कि, 27 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद ट्रंप ने मीडिया में कहा था कि अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भारत बुलाने के लिए भारत सही कदम उठाएगा।

प्यू रिसर्च सेंटरॉ के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं। अमेरिका में यह अवैध प्रवासियों का आंकड़ा तीसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे पर अल सल्वाडोर है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद भारत सरकार ने इस समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने का वादा किया है।

Created On :   5 Feb 2025 4:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story