MahaShivratri 2025: इस शिवरात्रि भोलेनाथ के जयकारों के साथ करें अपनों को याद, भेजें उनको भक्तिमय संदेश

इस शिवरात्रि भोलेनाथ के जयकारों के साथ करें अपनों को याद, भेजें उनको भक्तिमय संदेश
  • महाशिवरात्रि का पावन पर्व में कुछ ही समय बाकी
  • अपनों को करें भोलेनाथ के जयकारों के साथ याद
  • इन भक्तिमय मैसेजेस से लें मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आ ही गया है। इस साल ये पावन पर्व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। हिंदू मान्याताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। उनके विवाह वर्षगांठ को सुखी गृहस्थ जीवन की मनोकामना रखने वाले इस पर्व को उत्साह से मनाते हैं। इस दिन कई सारे लोग उपवास रखते हैं और माता पार्वती और महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए पवित्र मंत्रों और भजनों का भी जाप किया जा सकता है। साथ ही आप अपने प्रियजनों को भोले बाबा के जयकारे के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं। हम आपके लिए कुछ संदेश लाए हैं जिसको भेजकर आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

इन मैसेजेस से लें मदद

शिव सत्य हैं, शिव आनंद हैं, शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,

शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्मा हैं, शिव भक्ति हैं।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़े -व्रत के लिए कुछ ही मिनटों घर पर बनाएं साबूदाने की क्रिस्पी नमकीन, फॉलो करें ये सिंपल रेसिपी, सब करेंगे तारीफ

शिव की शक्ति से, शिव की भक्ति से,

खुशियों की बहार मिले, महादेव की कृपा से,

आप सब दोस्तों को जिंदगी में प्रेम मिले।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

शिव की ज्योति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सुरूर मिलता है,

जो भी जाता है भोले के द्वार,

कुछ ना कुछ जरूर मिलता है।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़े -149 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा है ये महायोग, जानिए पूजा का मुहूर्त और विधि

मेरे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ,

तीनों लोक में तू ही तू।

धूप दीप पुष्प क्या,

मन करे जीवन ही अर्पण कर दूं।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

भोले आएं आपके द्वार, भर दें जीवन में खुशियों की बहार,

ना रहे जीवन में कोई भी दुख, हर तरफ फैल जाए सुख ही सुख।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Created On :   25 Feb 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story