धनतेरस 2024: धनतेरस पर खरीदें इन चीजों को, माता लक्ष्मी के साथ-साथ परिवार के लोग भी हो जाएंगे खुश

धनतेरस पर खरीदें इन चीजों को, माता लक्ष्मी के साथ-साथ परिवार के लोग भी हो जाएंगे खुश
  • धनतेरस का त्योहार है आने वाला
  • धनतेरस पर खरीदारी करना होता है शुभ
  • लक्ष्मी जी के साथ-साथ परिवार वाले भी होंगे खुश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। दिवाली के त्योहार से पहले धनतेरस का त्योहार भी आता है। मान्याताओं की मानें तो धनतेरस के दिन जो भी खरीदते हैं उसमें बढ़त होकर हमें दोगुना वापस मिलता है। ऐसे में इस दिन खरीदारी जरूर करनी चाहिए। आप भी धनतेरस पर शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ चीजें बताने वाले हैं जो आपको धनतेरस पर खरीदनी चाहिए। क्योंकि इन चीजों को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों की खरीदारी करने से घर में माता लक्ष्मी का पूरा आशीर्वाद बना रहता है।

सोना और चांदी

धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर आप भी कुछ खरीदने का सोच रहे हैं तो ये दिन बहुत ही ज्यादा शुभ है। साथ ही अगर आप किसी को गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो ये एक बहुत ही ज्यादा आईडिया है।

खरीदें नए बर्तन

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे शुभ दिन पर अपने घर के लिए बर्तन जरूर खरीदने चाहिए। लेकिन अगर आप बर्तन खरीद रहे हैं तो कोशिश करिए कि बर्तन तांबे, पीतल और चांदी के ही खरीदें।

अपने प्रोफेशन की चीजें

धनतेरस के दिन आप अपने प्रोफेशन से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। आप नई गाड़ी, नया गैजेट जैसे लैपटॉप या फोन भी ले सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने प्रोफेशन से जुड़ी चीजें खरीदते हैं तो साल भर आपकी तरक्की होती है।

नए कपड़े

अगर आपको कोई चीज खरीदनी है तो आप धनतेरस पर कपड़े भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर कपड़े खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। अपने साथ-साथ घर में सभी के लिए कपड़े खरीद सकते हैं।

झाड़ू

दिवाली पर साफ-सफाई करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी आपके घर आती हैं और गंदगी उनको बिल्कुल नहीं पसंद इसलिए बहुत ज्यादा सफाई की जाती है। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदी जाती है। अगर आपको कुछ भी खरीदने का मन नहीं है तो आप एक झाड़ू जरूर खरीदें।

Created On :   24 Oct 2024 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story