Turkey Airport Stranded: 40 घंटे से तुर्की एयरपोर्ट पर फंसे सैंकड़ों इंडियन पैसेंजर्स, सिर्फ 1 टॉयलेट की व्यवस्था, लोगों ने शेयर की तस्वीरें, क्यों करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

40 घंटे से तुर्की एयरपोर्ट पर फंसे सैंकड़ों इंडियन पैसेंजर्स, सिर्फ 1 टॉयलेट की व्यवस्था, लोगों ने शेयर की तस्वीरें, क्यों करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?
  • तुर्की एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय
  • एयरलाइंस ने मांगी माफी
  • लोगों ने जाहिए की परेशानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन-मुंबई वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट में सवार 250 से ज्यादा पैसेंजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 40 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है, सभी तुर्की के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादा यात्री भारत के बताए जा रहे हैं। दरअसल, लंदन से मुंबई जाने वाली VS358 फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते दियारबाकिर एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा था। जिसके बाद फ्लाइट में टेक्निकल फॉल्ट आ गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि 2 अप्रैल को फ्लाइट लंदन से मुंबई जा रही थी। किसी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से फ्लाइट को लैंड किया गया। लैंडिंग के बाद विमान में दिक्कत आ गई जिसकी जांच फिलहाल जारी है। यही वजह है कि लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने मांगी माफी

वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं।

दूसरी प्लाइट से मुंबई पहुंचाने का प्लान

एयरलाइन ने कहा कि अगर उड़ान भरने की मंजूरी नहीं मिलती है, तो हम कल तुर्किए के दूसरे हवाई अड्डे पर वैकल्पिक विमान से अपने ग्राहकों को मुंबई पहुंचाने के प्लान पर काम कर रहे हैं। वर्जिन अटलांटिक ने कहा कि इस बीच, यात्रियों को तुर्किए में रात भर होटल में रुकने और खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है। हम दिक्कतों को ठीक करने के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हुए हैं। हमें जैसे ही नए अपडेट मिलेंगे, हम सभी ग्राहकों को उसकी जानकारी देंगे।

यात्रियों ने शेयर की परेशानियां

एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हो रही परेशानियों के बारे में बताया है। कई लोगों की शिकायत है कि उन्हें अच्छी तरह ट्रीट नहीं किया जा रहा है। 250 से ज्यादा पैसेंजर्स के लिए सिर्फ और सिर्फ एक ही टॉयलेट उपलब्ध है।

Created On :   4 April 2025 1:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story