रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप और जेलेंस्की में जमकर हुई बहस, अब पुतिन को युद्ध में कैसे मिल रही बढ़त, समझें

ट्रंप और जेलेंस्की में जमकर हुई बहस, अब पुतिन को युद्ध में कैसे मिल रही बढ़त, समझें
  • ट्रंप और जेलेंस्की में जमकर हुई बहस
  • अब पुतिन को युद्ध में मिल रही बढ़त
  • अमेरिका यूक्रेन को वित्तीय मदद देना कर देगा बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। व्हाइट हाउस में शुक्रवार के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच जमकर बहस हुई। जिससे सबसे ज्यादा फायदा रूस को हुआ। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने जेलेंस्की की जमकर क्लास लगाई। जिसके चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सीधे तौर पर रणनीतिक लाभ मिला है। इस बहस से साफ हो गया कि अमेरिका अब यूक्रेन को युद्ध में ज्यादा मदद करने की मूड में नहीं है।

अमेरिका यूक्रेन को वित्तीय मदद देना कर देगा बंद

माना जा रहा है कि अमेरिका यूक्रेन को वित्तीय मदद भी बंद कर देगा। हालांकि, इस बात की चर्चा तो ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले ही शुरू हो गई थी। ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के दौरान से ही यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता राशि पर सवाल उठा रहे थे।

इसके बाद जब ट्रंप राष्ट्रपति बने तो साफ हो गया था कि अमेरिकी यूक्रेन को भारी मदद देने की मूड में नहीं है। बीते तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस दौरान अमेरिकी ने कुल 114 बिलियन यूरो की मदद यूक्रेन को दिया है। यह यूरोपीय देशों की सामूहिक मदद से 132 बिलियन यूरो की सामूहिक मदद से थोड़ा कम है।

यूक्रेन के सामने मुश्किलें

दुनियाभर से यूक्रेन को मिल रही मदद का लगभग आधा केवल अमेरिका से आया है। अगर अमेरिका यूक्रेन को युद्ध में मदद करना बंद करता है तो उसके लिए रूस के खिलाफ जंग लड़ना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही, एक या दो महीने के भीतर यूक्रेन के सामने रूस अपना समर्पण भी कर दे।

Created On :   2 March 2025 1:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story