Sunita Williams Homecoming: 8 दिन से 8 महीनों तक खिंचा सुनीता की घरवापसी का प्लान, अब इस दिन पृथ्वी के लिए होंगी रवाना
- 16 मार्च को धरती के लिए रवाना होंगी सुनीता विलियम्स
- स्पेसएक्स के क्रू-10 स्पेसक्राफ्ट से होगी घरवापसी
- बीते साल 5 जून को स्पेस में गई थी सुनीता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आखिरकार 8 महीनों के लंबे इंतजार के बाद धरती पर वापस लौटने वाली हैं। नासा के प्लान के मुताबिक सुनीता स्पेस एक्स क्रू-10 स्पेस क्राफ्ट से 16 मार्च को पृथ्वी के लिए रवाना होंगी। बता दें, वह बीते साल 5 जून को अपने साथी बुच विल्मोर के साथ स्पेस में गईं थी। उनका ये मिशन सिर्फ 8 दिनों का था लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों की वजह से ये 8 दिन से बढ़कर 8 महीने तक खिंच गया।
13 मार्च को सुनीता को लेने के लिए लॉन्च होगा क्रू-10
नासा सुनीता और उनके साथी बुच विल्मोर को धरती पर लाने के लिए क्रू ट्रांजिशन मेथड का इस्तेमाल करने वाली है। जिसमें कुछ एस्ट्रोनॉट एक अंतरिक्ष यान के जरिए धरती से आईएसएस पर जाएंगे। जिसके बाद सुनीता और बुच इसी स्पेसक्राफ्ट में बैठकर धरती पर वापस लौटेंगे। नासा का ये क्रू-10 मिशन 13 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 5.18 बजे धरती से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया जाएगा।
16 मार्च को धरती के लिए प्रस्थान करेंगी सुनीता
एक बार ये अंतरिक्ष यान आईएसएस से जुड़ जाएगा तब इस पर सवार होकर सुनीता और बुच धरती के लिए रवाना होंगे। मिशन प्लान के अनुसार दोनों यात्री 16 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे पृथ्वी के लिए प्रस्थान करने वाले हैं। हालांकि, मौसम की वजह से इसमें थोड़ा बदलाव भी देखने मिल सकता है।
बोइंग के स्टारलाइनल से स्पेस में गई थी सुनीता
जानकारी के लिए बता दें, सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर बीते साल 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गए थे। मिशन प्लान के अनुसार दोनों को वहां कुल 8 दिनों के लिए रहना था। जिसके बाद इसी विमान से वह धरती पर वापस लौटने वाले थे। लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस प्लान को टाल दिया गया। जिसके बाद नासा ने कई बार उनकी घरवापसी के बहुत प्रयास किए जिसमें वह नाकाम रहे थे।
Created On :   12 March 2025 6:54 PM IST