सुनीता विलियम्स की वापसी: तयशुदा समय से नौ महीने ज्यादा रहना पड़ा स्पेस में, जानें क्या थी ऐसी चीज जिसने धरती से इतनी दूर भी नहीं टूटने दी हिम्मत!

- सुनीता विलियम्स ने रखा धरती पर कदम
- अपनी भाभी से की सुनीता विलियम्स ने बात
- इस साल ही आ सकती हैं भारत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने नौ महीने बाद धरती पर अपने कदम रखे हैं। लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में रहने के बाद भी सुनीता विलियम्स के मन से भारत की याद नहीं गई थी। वे पल-पल भारत को याद करती थीं। उन्होंने महाकुंभ को लेकर भी अपनी खुशी व्यक्त की थी।
परिवार ने जताई खुशी
बता दें, सुनीता विलियम्स के धरती पर वापस आने के बाद उनके परिवार में तो एक खुशी की लहर दौड़ गई थी। उनका परिवार बहुत ही ज्यादा खुश था। परिवार ने बताया है कि सुनीता विलियम्स इस साल भारत आ सकती हैं। सुनीता विलियम्स की भाभी फाल्गुनी पंड्या ने उनसे बात की थी तब उन्होंने अपने महाकुंभ जाने की बात बताई थी। जिसको सुनकर सुनीता काफी ज्यादा खुश भी हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी भाभी से महाकुंभ की तस्वीरें भेजने को भी कहा था।
क्या लेकर गई थीं सुनीता विलियम्स?
सुनीता विलियम्स की भाभी ने बताया कि सुनीता विलियम्स भारत से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं। भारत और भारतवासियों से उन्हें बहुत ही ज्यादा प्यार मिला है। सुनीता विलियम्स बहत ही ज्यादा आध्यात्मिक है। सुनीता विलियम्स अपने साथ स्पेस में गणेश जी की मूर्ती लेकर गई थीं। भगवान गणेश को वो बहुत ही ज्यादा शुभ मानती हैं। वो स्पेस में इससे पहले भगवद गीता, शिव और ओम लेकर गई थीं।
कितने समय बाद वापस आईं विलियम्स?
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर पिछले 9 महीने और 14 दिनों से स्पेस स्टेशन में फंसे हुए थे। उनका रॉकेट 19 मार्च की सुबह 3.28 मिनट पर फ्लोरिडा के तट के पास मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से स्प्लेसडाउन किया है। उन्होंने धरती पर आने से पहले स्पेस में 17 घंटे का सफर तय किया था।
Created On :   19 March 2025 3:46 PM IST