मॉस्को में 15वें वीटीबी निवेश फोरम: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एसएमई को लेकर भारत और पीएम मोदी की तारीफ की

- मेक इन इंडिया की तरह हमारा आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम-पुतिन
- भारत में मैन्यूफैक्चरिंग साइट बनाने के लिए तैयार हैं रूस
- एसएमई के विकास को सपोर्ट करने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच अधिक सहयोग का आग्रह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के छोटे एवं लघुं मध्यम आकार के उद्यमों को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की तारीफ की है। पुतिन ने भारत में रूसी उत्पादन साइट स्थापित करने की बात कही। राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में 15वें वीटीबी निवेश फोरम में कहा बाजार से बाहर हो चुके पश्चिमी ब्रांडों की जगह नए रूसी ब्रांडों के लाने का उल्लेख किया। उन्होंने उपभोक्ता वस्तुओं, आईटी, उच्च तकनीक और कृषि जैसे क्षेत्रों में रूसी निर्माताओं का जिक्र किया।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा रूस का आयात प्रतिस्थापन प्रोग्राम भारत की मेक इन इंडिया पहल के समान है। उन्होंने आगे कहा भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर फोकस है। कुछ समय पहले ही रूस की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी रोसनेफ्ट रूसी संघ ने भारत की अर्थव्यवस्था में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सबसे बड़ा निवेश किया है।
रूसी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नेतृत्व भारत को प्राथमिकता देने की नीति पर चल रहा है। इस समय भारत में निवेश करना लाभदायक है। क्योंकि भारत में स्थितियां स्थिर हो रही हैं। पुतिन ने इसके पीछे की वजह एसएमई के विकास को सपोर्ट करने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच अधिक सहयोग का आग्रह किया।
Created On :   5 Dec 2024 6:27 PM IST