द्विपक्षीय संबंध: रूस -चीन संबंधों पर बोले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कहा दोनों देशों के बीच संबंध कई सालों से लाभकारी रहे

रूस -चीन संबंधों पर बोले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कहा दोनों देशों के बीच संबंध कई सालों से लाभकारी रहे
  • रूस- चीन जहाजों का ओसियान-2024 युद्धाभ्यास
  • युद्धाभ्यास के दौरान तोपखाने से की गोलीबारी
  • कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत-पुतिन

डिजिटल डेस्क, माॅस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस और चीन के बीच संबंध कई वर्षों से लाभकारी रहे हैं। पुतिन ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई बैठक में कहा,"रूस और चीन के बीच व्यापक साझेदारी तथा रणनीतिक बातचीत के संबंध कई वर्षों से परस्पर लाभकारी रहे हैं। यूनीवार्ता से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध बहुत मजबूत हो रहे हैं।

दूसरी तरफ रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी है कि रूसी और चीनी युद्धपोतों की टुकड़ियों ने जापान सागर में ओसियान -2024 युद्धाभ्यास के के दौरान समुद्र और हवाई लक्ष्यों पर तोपखाने से गोलाबारी की।

यूनीवार्ता के मुताबिक मंत्रालय ने बयान में कहा, “प्रशांत बेड़े और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के युद्धपोतों ने जापान सागर के मध्य भाग में एक संयुक्त टुकड़ी के हिस्से के रूप में कार्य करते हुए, ओसियान -2024 रणनीतिक कमान के कार्यों के कार्यान्वयन के क्षेत्र को बदलते समय सभी प्रकार की रक्षा के संगठन पर काम किया।

Created On :   12 Sept 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story