चेतावनी: अमेरिका की हमास को धमकी, 'नागरिकों की रिहाई नहीं हुई तो माथे पर दागेंगे गोली'

- हम आतंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे- एनएसए
- हमास के पास कैद में हैं अमेरिकी नागरिक
- अमेरिका ने हमास को आंतकियों को दी चेतावनी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमास और इजरायल के बीच बीते एक साल युद्ध जारी है। गाजा के भी हालात काफी खराब हो चुके हैं। यहां रोज दर्जनों मौतें हो रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव जीतने के बाद दावा किया था कि वे सत्ता संभालते ही दुनियाभर में जारी युद्ध समाप्त कर देंगे। 20 जनवरी को वे बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
इससे पहले उनके नवनियुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने हमास आतंकियों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी नागरिकों को रिहा नहीं किया जाता है, तो आतंकियों को चुन-चुनकर माथे पर गोली मार दी जाएगी। माइक वाट्ज ने कहा कि हमास की गिरफ्त में अभी भी 4 अमेरिकी नागरिक कैद में हैं। इसलिए भी उनके पास बचने का एक मौका है।
अमेरिकी का हमास को चेतावनी
पॉडकास्ट इंटरव्यू में माइक वाल्ट्ज ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि कमजोर ईरान को यह निर्णय लेना होगा कि वह अपने विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम के साथ आगे क्या करेगा? उन्होंने गाजा पट्टी में स्थिति का समाधान होने पर इजरायल और साऊदी अरब के बीच समान्यीकरण की संभावनाओं पर भी जोर दिया।
एनएसए की धमकी
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, वाल्टज ने कहा कि 4 अमेरिकी नागरिक अभी भी हमास की कैद में हैं। उन्होंने कहा कि वे 1979 से 1981 तक 444 दिन ईरान में बंधक बनाए गए अमेरिकियों की तुलना में हमास के पास अमेरिकी नागरिक अधिक समय तक कैद में हैं। अगर हमास ने उन्हें जल्दी रिहा नहीं करता है, तो फिर अमेरिकी नागरिक अधिक समय तक कैद में हैं। अगर हमास उन्हें जल्दी रिहा नहीं करता है, तो फिर अमेरिका को एक्शन लेना होगा। हम आतंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे। उनके माथे पर गोली मार देंगे।
बता दें कि, 7 अक्टूबर, 2023 के हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुआ। हमले में अब तक दक्षिणी इजरायल से 1200 लोगों की मौत हुई है। वहीं, हमास ने हमले के पहले दिन दक्षिण इजरायल से 251 लोगों को बंधक बनाया था। इसमें कई अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। गाजा में अब तक हमले में 45 हजार से ज्यााद लोगों की मौत हो गई है।
Created On :   24 Dec 2024 7:37 PM IST