HOLLYWOOD: एक्टर ने दान कर दी 444 करोड़ की संपत्ति, बेटे को नहीं मिला एक भी रुपया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड एक्टर किर्क डगलस ने अपनी 444 करोड़ की संपत्ति दान कर दी है। उन्होंने अपनी संपत्ति गैर सरकारी फाउंडेशन को दान कर दी है। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपनी संपत्ति का एक भी हिस्सा अपने परिवार को नहीं दिया है। हालांकि अभी भी करीब 80 करोड़ की संपत्ति की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दरअसल, ‘स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर किर्क डगलस का इसी साल 5 फरवरी को 103 साल की उम्र में निधन हो गया था। किर्क अपनी चैरिटी के लिए भी जाने जाते थे। उनका बचपन गरीबी में बीता था जिसे समझते हुए वह अक्सर जरूरत मंदों को दान करते रहते थे। डगलस ने मरने से पहले ही अपने विल में साफ लिखा था कि 2020 तक माइकल डगलस के पास 21,860 करोड़ रुपये की संपत्ति है, ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि उनके बेटे को पैसों की कमी होगी। डगलस की संपत्ति जिस संस्था को दान की गई हैं वह शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में काम करती है।
Coronavirus: "मिशन इम्पॉसिबल 7" पर कोरोना वायरस का असर, रोक दी गई शूटिंग
HOLLYWOOD: डांस करते हुए टूटी पैर की हड्डी, जोर से आई आवाज, वीडियो वायरल
बता दें, किर्क डगलस एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक थे। हालांकि डगलस ने बाद में स्ट्रोक होने के कार इंडस्ट्री छोड़ दी। हॉलीवुड में 50 साल पूरे करने के अवसर पर उन्हें 1996 में ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।
Created On :   4 March 2020 3:57 PM IST
Tags
- हॉलीवुड
- हॉलीवुड न्यूज़
- अभिनेता किर्क डगलस
- हॉलीवुड अभिनेता किर्क डगलस
- अभिनेता ने दान की करोड़ों की संपत्ति
- हॉलीवुड
- हॉलीवुड न्यूज़
- अभिनेता किर्क डगलस
- हॉलीवुड अभिनेता किर्क डगलस
- अभिनेता ने दान की करोड़ों की संपत्ति
- हॉलीवुड
- हॉलीवुड न्यूज़
- अभिनेता किर्क डगलस
- हॉलीवुड अभिनेता किर्क डगलस
- अभिनेता ने दान की करोड़ों की संपत्ति